खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को मुख्य महाप्रबंधक से  मिला।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक के सम्मुख विभिन्न मांगे रखी गई जिसमें उन्होंने समूह घ से ग में पदोन्नति, गोल्डन कार्ड  की सुविधा, आईटीआई धारक पंप चालकों को बिजली विभाग की भांति कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति देने, वाहन भत्ता, पुनरीक्षित ढांचे के संबंध में वार्ता की गई। मुख्य महाप्रबंधक ने संगठन को अवगत कराया गया कि समूह घ से ग में पदोन्नति  के लिए 21 मई को परीक्षा आयोजित की गई है तथा गोल्डन कार्ड की सुविधा माह मई के अंत तक कर्मचारियों को अनुमन्य कर दी जाएगी तथा पुनरीक्षित ढांचे एवं आईटीआई धारक पंप चालकों को कनिष्ठ अभियंता के पदोन्नति के संबंध में  शासनादेश एवं बिजली विभाग के शर्तों का परीक्षण कर संगठन के संज्ञान में लाते हुए शासन को प्रेषित  करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन भत्ते के संबंध में अवगत कराया गया है कि सभी शाखाओं को प्रस्ताव  प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया  जा चुका है  कतिपय प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं जिनका परीक्षण करने के उपरांत मुख्यालय की ओर से स्वीकृति निर्गत कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में श्याम सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष, शिशुपाल रावत मंडल महामंत्री,  संदीप मल्होत्रा मीडिया प्रभारी, लाल सिंह रौतेला प्रदेश कोषाध्यक्ष, धन सिंह चैहान, शरद कुमार, प्रेम सिंह नेगी, सुभाष सलहोत्रा, कमलेश्वर प्रसाद, मदन पाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!