देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

पंतनगर। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दें कि अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। उस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हवाई मार्ग से जा रहे थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। हालांकि मौसम साफ होते ही मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!