देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के दूरस्थ इलाके मोरी विकासखंड के कुनारा गांव में दुःसाहसी मामला सामने आया है। यहां एक बाप ने अपनी ही चार माह की बेटी को पत्नी से विवाद के चलते जमीन पर पटक दिया और उसकी मौत हो गई। पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला उत्तरकाशी के शांत क्षेत्र मोरी विकासखंड के कुनारा गांव से सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात का है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच चार माह की बच्ची रोने लगी। आरोप है कि पत्नी ने जब उसे उठाकर चुप कराने के लिए दूध पिलाया तो गुस्से में आकर कलयुगी पति ने अपनी ही चार माह की बच्ची को जमीन में पटक दिया। महिला की शिकायत के बाद मोरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!