देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Chingari News Live Uttarakhand News
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर तस्कर को 3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

वर्चुअल थाना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग बाजार, गांधीनगर, आईटीआई रोड और सुभाष नगर क्षेत्र में नशे की तस्करी संबंधी लगातार मिल रही सूचना पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा आश्रम के समीप पुलिस की ओर से शुक्रवार देर रात को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्वाड देवलधार निवासी सूरज सिंह नेगी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग मेंएनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ देहरादून और चमोली में एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!