खबर को सुनें
  • शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि हो गया हादसा

गोपेश्वर (चमोली)।  बुधवार की देर रात्रि को निजमुला मोटर मार्ग पर गाडी गांव से चार किलोमीटर आगे एक वाहन अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा जिससे वाहन में सवार तीन लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ये लोग एक शारी समारोह से रात्रि में वापस लौट रहे थे।

वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि को शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों का बुलेरो वाहन संख्या यूके07 टीडी 1726 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे वाहन में सवार तीन लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली चमोली से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

दुर्घटना में घायल-

प्रदीप चन्द पुत्र शेरी लाल निवासी ग्राम निजमुला उम्र 23 वर्ष।

सचिन पुत्र भवानु लाल निवासी रामणी उम्र 19 वर्ष।

 

नाम पता मृतक

शिवेन्द्र कुमार पुत्र शेरी लाल निवासी गंगोल गांव उम्र 48 वर्ष।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *