खबर को सुनें

चमोली। प्रभारी निरीक्षक चमोली महोदय द्वारा स्वयं सड़क पर उतर कर मलवा और पत्थर हटाकर यातायात किया सुचारू

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।बुधवार को जब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली कुलदीप रावत गश्त पर थे तो इस दौरान बाजपुर चाड़ा के पास पहाड़ी से मलवा और पत्थर सड़क पर आने के कारण यातायात बाधित हो गया। आम जनमानस को यात्रा के दौरान समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए प्रभारी निरीक्षक महोदय एवं सह कर्मियों द्वारा पत्थर व मलवा सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!