खबर को सुनें

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया है

पिथौरागढ़। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनानुसार गंगोलीहाट पव्वाधार चोरपाल कुनतोला बैंड के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुई है, वाहन में 5 से 6 लोग सवार थे जो घायल है। घटनास्थल को पुलिस, राजस्व, 108 एम्बुलेन्स रवाना हो गयी है।

गंगोलीहाट पव्वाधार चैरपाल कुनतोला बैंड के समीप एक वाहन संख्या यूके 05टीए 467 दुर्घटना ग्रस्त हुआ है जिसमें तीन सवारी थी। घटना में ममता देवी पत्नी दिनेश चन्द्र जोशी ग्राम बोयल की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दो अन्य व्यक्ति घायल है, जिन्हें 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में लाया गया है।

घायल व्यक्तियों में जीवन सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम गानुरा पट्टी चैरपाल तथा दिनेश चन्द्र जोशी पुत्र भगवती प्रसाद जोशी ग्राम बोयल शामिल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!