खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर कर्णप्रयाग के पंचपुलिया के पास बुधवा को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मां और बेटी सवार थी। घटना में मां घायल हो गई है। जिसका उपचार कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  पंचपुलिया से आगे निर्माणाधीन पुल के पास एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है इस सूचना पर कर्णप्रयाग थाने से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोचर की तरफ से आ रही एक स्कूटी अचानक से अनियंत्रित होकर अलकनंदा की तरफ गिर गई स्कूटी नदी में गिर गयी जबकि स्कूटी में सवार महिला नदी से कुछ ही पहले रुक गई जबकि उसके साथ सवार उसकी बच्ची ऊपर ही सड़क में स्कूटी से छिटक गई। मौके पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया महिला को नदी के किनारे से स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर लाकर थाने की गाड़ी से सरकारी अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला का नाम लक्ष्मी देवी पत्नी संतोष सिंह निवासी रूद्रप्रयाग उम्र लगभग 35 वर्ष तथा महिला की लड़की का नाम प्राची उम्र लगभग 12 वर्ष है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!