खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ में एक युवक को चमोली पुलिस ने 40 हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की ओर से कोतवाली जोशीमठ में मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार को कोतवाली जोशीमठ की पुलिस टीम की ओर से चैकिंग के दौरान नगर के रविग्राम में पौड़ी जिले के सतपुली थाना क्षेत्र स्थित सांगलाकोटी निवासी राजू कार्की के पास से 40 हजार कीमत की 5.05 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसके बाद पुलिस राजू को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद अभियुक्त से मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में अभियुक्त को न्यायालय के सम्मुख पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसओजी निरीक्षक मनोज नेगी, उप निरीक्षक विनोद रावत, आरक्षी भूपेंद्र, चंदन नागरकोटी, अंकित पोखरियाल व रविकान्त आया शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!