खबर को सुनें

गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। जन्माष्टमी के पर्व पर बुधवार को चमोली जिले के विभिन्न मंदिरो में भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। चमोली जिले के गोपेश्वर, जोशीमठ, चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, थराली, देवाल आदि स्थानों पर भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। मेले की दो तिथियां होने कारण बाजारों में हाट बाजार कम ही लगे नजर आये।

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में भक्तों ने जन्माष्टमी के पर्व पर अर्चना की, वहीं दूसरी ओर चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गढ़वाल व कुमाऊं से पहुंचे संकड़ों भक्तों ने पिंडर नदी में स्नान कर भगवान शंकर और भगवती की पुजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ एक दिवसीय मेला सम्पन्न हुआ।

धरातल्ला गांव के ग्रामीण ने मां भगवती के डोले को पंच स्वरो के साथ पिंडर नदी के तट पर आए। जहां सभी देव पाश्वो और ग्रामीणों ने स्नान कर मंदिर में पहुंचे और मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद एक बजे मंदिर परिसर में भगवती  का देव पाश्वा अनकपाल सिंह, डिगपाल सिंह ने लाटू, हनुमान, भैरव का नृत्य कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। धरा गाव की महिलाओं ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में  खोल दे माता खोल भवानी धार में केवाडा…..देव चाचडी की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। कुलपुरोहित भुवन मिश्र ने वेदपाठी मंत्रोच्चार कर यज्ञ किया। दिनभर मेला में रौनक बनी रही। इस मौके पर पूर्व क्षेपंस लाखन रावत, प्रधान कलावती देवी, अशोक रावत, रघुवीर सिंह, गोविन्द सिंह, पुजारी दयाल सिंह, खिलाप सिंह,  सुजान सिंह, भोपाल सिंह, कुशल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!