खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। हिमवंत कवि चन्द्र कुवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले की तिथि में बदलाव, अब 25 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। पोखरी में आयोजित होने वाला सात दिवसीय खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला अब 25 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह मेला 7 अक्टूबर से प्रस्तावित था, लेकिन अब इसकी तिथि में परिवर्तन कर दी गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेलाध्यक्ष  सोहन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों के आग्रह, दीपावली पर्व और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला जनसहयोग से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा और क्षेत्रवासियों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र रहेगा। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि यह आयोजन सफल और स्मरणीय बन सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!