खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड देहरादून की ओर से सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए चुनाव करवाये जाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 21 और 22 नवम्बर, नाम वापसी 24 नवम्बर तीन बजे तक, चुनाव चिन्ह आबंटन 25 नवम्बर, मतदान तीन दिसम्बर तथा मतगणना पांच दिसम्बर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हिमांशु खुराना ने जनपद के रिक्त स्थानों पर निर्वाचन कराये जाने के लिए तात्कालिक प्रभाव से सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी करने के आदेश जारी किए हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *