खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय के उप सचिव मालती रावत ने शुक्रवार को जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम, उर्गम, ल्यांरी, थैणा, भरकी, भेंटा के विकास कार्यों की समीक्षा की और पंचायत को और सुदृढ़ बनाने के बारे में सुझाव मांगे।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य है कि पंचायत सशक्त हो और पंचायत की अपने संसाधनों को बढावा दे। उन्होंने कहा कि पंचायतों को बहुउद्देशीय कार्य करने चाहिए जिससे पंचायत मजबूत होगी और समाज के गरीब तबके को लाभ मिलेगा। पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए भी पंचायत के लोगों को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझाव को संकलित करके भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी चाहती है कि दूरराज की ग्राम पंचायतों को गोद लिया जाए वहां अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और उसकी समीक्षा करते रहें। पंचायत को जो आवश्यकता हो वह पूरी की जाए। इस दौरान उन्होंने पंच केदार के कल्पेश्वर धाम के दर्शन किए।

उन्होंने जनदेश सामाजिक संगठन के माध्यम से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन के तहत चाइल्डलाइन से दोस्ती  सप्ताह के तहत पर चर्चा की। चाइल्ड दोस्ती कार्यक्रम से जुड़कर 1098 सेवा के बारे में भी बात की और लोगों को भी अपील  की चाइल्ड लाइन सेवा 24 घंटे की आकस्मिक सेवा है। बच्चों को इससे जुड़कर सहायता की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का उद्देश्य ग्रामों का सर्वांगीण विकास है। जिसमें बच्चे भी आते हैं और भारत सरकार नए पुरस्कार  शुरू किया है जिसमें ग्राम पंचायतों में बाल मित्र ग्राम पंचायतें होंगी वहां पर उन पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने अपील की कि ग्राम पंचायतें इस तरह के कामों में आगे आएं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करें। बहुत अच्छा प्रयास है बच्चों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। इस कार्यक्रम में देवग्राम के प्रधान के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान दुलप सिंह रावत, जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, संदीप सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जगमोहन सिंह कंडारी, ग्राम पंचायत जेई मनीष रावत आदि लोग उपस्थित थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!