खबर को सुनें

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। प्रधान ग्राम पंचायत के उप चुनाव के तहत बुधवार को मतगणना संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। विकासखंड नारायणबगड के ग्राम पंचायत निलाडी में योगेन्द्र सिंह प्रधान ग्राम पंचायत निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी बवीता देवी को 86 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदूडा में सुनीता देवी प्रधान ग्राम पंचायत बनी। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी पूनम देवी को 30 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत खन्नी में बीना देवी को प्रधान ग्राम पंचायत चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी लता देवी को 40 मतों से पराजित किया। संबधित विकासखंड मुख्यालय पर मगतणना का कार्य संपन्न करने के बाद तीनों ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित किए गए और विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!