खबर को सुनें

हरिद्वार। मायके आई एक नवविवाहिता के प्रेमी संग भाग जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का अभी 1 महीने पूर्व ही देहरादून निवासी किसी युवक से विवाह हुआ था। विवाहिता के अपने प्रेमी संग फरार होने की सूचना मिलते ही ससुरालियों ने कनखल थाने में मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का विवाह पिछले नवम्बर माह में देहरादून निवासी युवक से हुआ था। विवाहिता इन दिनों अपने मायके कनखल आईं हुई थी। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिस कारण वह गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

नवविवाहिता के प्रेमी संग फरार होने की सूचना उसके ससुरालियों की भी लग गई। सूचना पर कनखल पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले कनखल थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने ससुराल वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!