खबर को सुनें

देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्घ्तराखंड पहुंचे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट से निकलकर राजनाथ सिंह सीधे स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए।

विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व विश्वविद्यालय के कुलपति विजय धस्माना भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के जरिए मानवता के कल्याण के कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में तरक्की की एक नई इबारत लिख रहा है। आने वाला 25 वर्ष में भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए काम आने वाली सेवा है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1316 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!