खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में वायरल वीडियो में कथिततौर पर भाजपा नेताओं के नाम आने पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

कांग्रेस के नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मे भाजपा के नेता का नाम उजागर होने पर भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सार्वजनिक हो गया है लेकिन भाजपा सरकार द्वारा अभी भी इस पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। कहा कि राज्य की पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हत्याकांड  में भाजपा नेता का नाम आने पर भी प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री अनुत्तरित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, ओमप्रकाश नेगी, गिरीश आर्य, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला सचिव अरुणा डंडवासी, मनमोहन ओली, मुकुल बिष्ट, प्रदीप नेगी, योगेंद्र बर्त्वाल, एमएल खनेडा, भक्त दर्शन बिष्ट, पार्षद उमेश सती, महिपाल सिंह रावत, रवींद्र बर्त्वाल, दर्शन लाल, जयवीर नेगी व गोपाल सिंह रावत, प्रताप लाल, किशोरी लाल, विक्रम शाह, भरत जोशियाल आदि शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!