खबर को सुनें

गेपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ में दस दिवसीय गोपेश्वर अंचल के नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हो गया है। अभ्यास वर्ग के मुख्य वक्ता अतुल शाह ने एकल अभियान के कार्य के महत्व को बताते हुए आचार्य की भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर कार्यवाह द्ववेश्वर प्रसाद थपलियाल ने एकल अभियान के कार्य की सराहना करते हुए नवीन आचार्य बहनों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य के बिस्तार एवं गुणवत्ता की चर्चा करते हुए एकल को नई ऊंचाई तक पहुंचान आचार्य को विद्यालय प्रारंभ करने की शुभकामनाएं दी। ओमप्रकाश डोबाल ने कहा आचार्य बहनें विषम परिस्थितियों में भी इतने उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे है। देश एवं प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में भी अपने जिम्मेदारी का निर्वाह कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं

इस मौके पर अयोध्या प्रसाद हटवाल, तपोवन के संच अध्यक्ष  भालचंद चमोला, संच उपाध्यक्ष रेखा, संच सचिव लक्ष्मी देवी, आंचल अभियान प्रमुख रश्मि नेगी, किरन, रेखा, अपर्णा, दीपा, पुष्पा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!