खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग का बीआरओ तथा थानाध्यक्ष ने थराली क्षेत्र में स्लाइड जोन वाले स्थानों का जायजा लिया। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के सफल संचालन के लिए थराली के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया तथा बीआरओ के अधिकारियों की टीम ने थराली क्षेत्र में भू-स्खलन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस तथा बीआरओ के अधिकारियों  ने यात्रा मार्ग पर पड़े मलवे को हटाने, भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण तथा सड़क मरम्मत की जरूरत पर जोर दिया। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने देने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने पर बल दिया गया।

श्री नंदा देवी राजजात यात्रा जनपद चमोली की आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके सुचारू संचालन हेतु पुलिस प्रशासन, बीआरओ एवं अन्य विभागों के मध्य बेहतर समन्वय और सतत निगरानी की जा रही है। इससे यात्रा मार्ग को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने की जरूरत है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *