खबर को सुनें

एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का नाम कमलेश धवन बताया जा रहा है। महिला अकेली रहती थीं। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। घटना राजधानी देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र की है। सूचना पाकर मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल सहित पुलिसकर्मी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रथम दृष्टया हत्या का कारण लूट की आशंका माना जा रहा है। बुजुर्ग महिला की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहने के कारण उन पर लुटेरों की नजर रही होगी। तभी इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। महिला की तीन बेटियां हैं और सभी विवाहित है। कुछ समय पहले ही बुजुर्ग महिला के पति की मौत हुई है। इस हत्याकांड ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है, पुलिस मामले की पड़ताल के बाद आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस हत्याकांड की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!