खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कण्डारा में जन समस्याओं के निराकरण एवं जन सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दो बजे तक बहुउदेशीय शिविर/जनता दरवार आयोजित किया जाएगा। 

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है, ताकि जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। शिविर के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। विभागों को शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!