देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और भूमि संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग

धन्य धन्य धामी जी गीत का भी किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतें संबंधित विभागों को भेजकर उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा, ताकि आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतों का केवल निस्तारण ही नहीं, बल्कि उनकी प्रगति की जानकारी भी संबंधित लोगों को उपलब्ध कराई जाए। सरकार का प्रयास है कि पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और आमजन को समय पर राहत मिले।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और उसके पोस्टर का विमोचन भी किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!