खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्र्रयाग के बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों का आंदोलन विधायक अनिल नौटियाल के आश्वासन पर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

बताते चलें कि बहुगुणा नगर के आपदा प्रभावित पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 7 मई से धरने पर बैठे थे। इस बीच कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों के निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की मांगों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपदा प्रभावित परिवारों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर पीड़ितों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।  कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुष्कर रावत, कमला रतूड़ी, रीना रावत, पदिमा दानू, मनवर रावत, संजय नौटियाल, हरिराम, गौरी मित्तल, आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *