खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने लगा है। इसके चलते तीर्थयात्रियों समेत स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

मौजूदा दौर में बदरीनाथ तथा हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों का हुजुम उमड पडा है। बदरीनाथ धाम में तो तीर्थयात्रियों की भारी आमद के चलते चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस बीच यात्रा मार्ग पर सुविधाएं भी कम पड़ने लगी है। बदरीनाथ मार्ग पर कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल तथा डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त होने के बोर्ड चश्पा कर दिए हैं।

यात्रा मार्ग के जोशीमठ पडाव पर तेल न मिलने पर तीर्थयात्रियों ने नाराजगी जताई। इसके चलते यात्री पेट्रोल पंप के समीप हाइवे पर ही खड़े हो गए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तेल न मिलने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पा  रहे हैं। इस तरह के हालातों के चलते स्थानीय प्रशासन छोटे वाहनों के लिए 2 लीटर तथा बडे वाहनों के लिए पांच लीटर ईंधन की व्यवस्था करवाई। इसके बाद ही तीर्थ यात्री अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!