खबर को सुनें

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान इस समय भारी संख्या में कांवडि़ये हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी करीब एक दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते बाइकें आग में जलकर राख हो गईं। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 1 बजे सड़क पर खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइकों में आग ने हड़कंप मच गया। आसपास से गुजर रहे कांवडि़यों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उन्हें सफलता नहीं मिली। तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन भीड़ होने के कारण दमकल की गाड़ी को आने में समय लग गया, जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे बाइकें जलकर राख हो गई थी। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई कांवडि़यां हताहत नहीं हुआ। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह बाइकें किसकी थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *