खबर को सुनें

हरिद्वार। तीर्थनगरी में अचानक बड़ा हादसा हो गया। यहां ओम पुल के एक पेड़ के नीचे खड़ी चार बाईकों में अचानक आग लग गयी। बाइकों में आग लगाने से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र स्थित ओम पुल के समीप एक पेड़ के नीचे कांवडि़यों ने अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। अचानक कांवडि़ए की एक बाइक में आग लग गयी। जिसके बाद उसने तीन अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण से चारों बाइकों में आग लगी और वह जलकर खाक हो गयीं। बाइकों में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने बाइक में लगी आग को बुझाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!