खबर को सुनें

हरिद्वार। मंशा देवी फर्जी ट्रस्ट विवाद व मंदिर में आने वाले करोड़ों रुपये के चढ़ावे के फजीवाड़े का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब उप सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता वासू सिंह की शिकायत पर मामले की जांच प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) उत्तराखण्ड को प्रेषित की है। इस मामले में मुख्य सचिव जांच की संस्तुति 10 अक्टूबर 2022 को कर चुके हैं। बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता वासू सिंह निवासी एसएल 171 शिवलोक कालोनी भभूतावाला बाग, रानीपुर हरिद्वार ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कूटरचित वसीयतनामे के आधार पर शासन-प्रशासन व जनता की आंखों में धूल झोंककर सार्वजनिक सम्पत्ति पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर मां मनसा देवी मंदिर पर चढ़ने वाले प्रतिवर्ष करोड़ों के चढ़ावे का गबन करने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने मामले की जांच करवाकर उचित कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ करने की मांग की थी, जिस पर अब उप सचिव सत्यप्रकाश सिंह प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) उत्तराखण्ड को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!