खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)।  जिले के पोखरी तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली नौ से अधिक सड़कें भारी वर्षा के कारण सड़क पर आये मलवे तथा भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गई है। जिससे गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

पोखरी में भारी बारिस के कारण जहां लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के तमाम सड़क मार्ग और ग्रामीण इलाकों के पैदल रास्ते अवरूद्ध हो गये है वहीं  लोक निर्माण विभाग की रुद्रप्रयाग-पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग गुनियाला में चट्टान टूटने, हापला-कलसीर मोटर मार्ग, हापला-गुडम-नैल मोटर मार्ग, पोखरी-विशाल-बामनाथ मोटर मार्ग, जिलासू-शरणा मोटर मार्ग, पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मोटर मार्ग तथा पीएमजीएसवाई के जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग, कलसीर-नैल-नौली मोटर मार्ग, उडामाडा-रौता मोटर मार्ग, पोखरी-कुजासू मोटर मार्ग जगह-जगह मलवा पत्थर आने और पुस्ते टूटने से अवरुद्ध हो गये है। जिस कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गयी है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।

लोक निर्माण विभाग की पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग गुनियाला में चट्टान टूटने  और मलवा आने से अवरुद्ध हो गया है। यहां पर वाहन तो दूर की बात है पैदल आवाजाही भी नहीं हो पा रही है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा और पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली का कहना है कि जेसीबी मशीनों से लगातार अवरुद्ध सड़क मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी अवरूद्ध सड़कों को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *