खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गुरूवार को प्रदर्शन कर कांग्रेस के नेता और सांसद अधीर रंजन  चैधरी का पुतला दहन किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी ने राष्ट्रपति को राष्ट्र पत्नी जैसे अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसका हम विरोध करते हैं। यह अमर्यादित भाषा है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कनवासी, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, भाजपा नेता संदीप रावत, कुशलानन्द, विक्रम बत्र्वाल,  अरुणा नौटियाल,  सत्येश्वरी टम्टा, राजेंद्र मंमगाईं,  अनिल किशोर नेगी, नन्दन सिंह बिष्ट,  बल्लभ प्रसाद आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!