खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिये बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इन दिनों 60 वर्ष से अधिक आयु के 16.07 फीसदी लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है। जबकि अभियान को तेजी से चलाकर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

बता दें चमोली में जहां 45 वर्ष से अधिक आयु के 111347 लोगों को कोरोना से बचाव के लिये पहली डोज तथा 110991 लोगों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 18 वर्ष 44 वर्ष की आयु तक के 160885 लोगों को पहली व 139639 को द्वितीय डोज लगाई गई है। इस क्रम में 15 से 17 आयु वर्ग के 15812 लोगों का टीकाकरण किया गया है। वहीं कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए लगाई जा रही प्रिकॉसन डोज को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1619 लोगों का टीकाकरण कर लिया गया है। जबकि 2335 हेल्थ केयर वर्क, 1723 फ्रंट लाइन वारियर्स का भी प्रिकॉसन टीकाकरण कर लिया गया है।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!