खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के मोख मल्ला सड़क के निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों के मेहनताने का जिलाधिकारी संदीप तिवारी के हस्तक्षेप के बाद भुगतान हो गया है। श्रमिक बीते पांच वर्षों से भुगतान के लिए प्रयासरत थे।

गौरतलब है कि एनपीसीसी की ओर से वर्ष 2020-21 में मोख तल्ला सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया गया था। निर्माण के बाद ठेकेदार की ओर से श्रमिकों का वर्तमान तक भुगतान नहीं किया गया था। इसे लेकर श्रमिकों की ओर से जिलाधिकारी चमोली से भुगतान करवाने के लिए पत्र दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक को शीघ्र श्रमिकों का भुगतान करवाने के आदेश दिए। इसके बाद अब श्रमिकों के मेहनताने का पांच वर्ष बाद एनपीसीसी की ओर से भुगतान कर दिया गया है।

  • एपीसीसी के परियोजना प्रबंधक नरेंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद देवश्वरी देवी पत्नी नंदलाल, रूपा देवी पत्नी देवेंद्र लाल, मीना देवी पत्नी दिलीप लाल के मेहनताने के कुल 30 हजार की धनराशि का भुगतान कर दी गयी है। निवर्तमान ग्राम प्रधान ने बताया कि श्रमिकों के भुगतान के बाद उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!