खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि एमसीसी के 48 घण्टे के अन्दर शासकीय भवन,कार्यालयों, जन सम्पत्तियों,बस स्टेशनों से सभी प्रकार के पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, झंडे व वाल पेंटिंग, राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाई जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी के द्वारा किसी भी प्रकार के विभागीय वाहन का दुरुपयोग व सत्ता पक्ष द्वारा समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मास मीडिया आदि के माध्यम से अपनी उपलब्धियों का प्रचार प्रसार न किया जा रहा हो। कहा कि एमसीसी के लागू होते ही शिकायत प्रकोष्ठ, कन्ट्रोल रूम 24 इनटू 7 प्रभावी रूप से कार्य करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!