खबर को सुनें

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या की अपार भीड़ गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी के दर्शन करने पहुंच रही है। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ का दबाव हरकी पौड़ी के बाद मां मनसा देवी पर है, जिसके क्रम में मनसा देवी जोन की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अनुभव को देखते हुए डॉ. नरेश चौधरी सचिव रेडक्रॉस को मां मनसा देवी जोन का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ में 9 वर्ष की बच्ची कनिका पुत्री विरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ ग्राम सीलनी जनपद झज्जर हरियाणा से गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची। अपार भीड़ के कारण कनिका गुम हो गई, जिसके 1 घंटे के अंदर ही जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. नरेश चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक कुमकुम धनिक, नीलू नेगी, हिमानी नेगी, मुकेश पंत, दीपक रावत, सुषमा रानी एवं एलआईयू के सुरेश राणा के अथक प्रयासांे से कनिका को उसके परिवार सुपुर्द कर दी। जिसकी सभी यात्रियों श्रद्धालुओं ने विशेष सराहना करते हुए धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा, सेवा, मित्रता को चरितार्थ कर दिखाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!