गोपेश्वर (चमोली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल प्रभाग की ओर से गुरूवार को मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया।
गुरूवार को गढ़वाल क्षेत्र में अभियान को संचालित करने तथा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जन जागरूकता मोबाइल वेन को पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कार्यक्रम को संचालित करने के लिए प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भूमिका प्रसंशनीय है। उन्होंने कहा कि इस जन जागरूकता अभियान से लोगों नशा त्यागने प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर राजयोगी मेहरचंद, राजयोगिनी उषा, बीके किरन बहन, राजेंद्र, शंभु प्रसाद पंत, मातवर भंडारी, उषा रावत, माधुरी आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

