खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के कल्पेश्वर घाटी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा गुरूवार को भू धसाव के कारण मोटर मार्ग अवरूद्ध गया जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मार्ग के अवरूद्ध होने से कल्पेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शनो और कल्पेश्वर घाटी के दीदार के लिए पहुंचे ढाई सौ से अधिक तीर्थ यात्री और पर्यटक यहां फंस गये है। 

जोशीमठ क्षेत्र के उर्गम घाटी को जोड़ने वाला हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग किलोमीटर तीन से चार के मध्य सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि सड़क मार्ग अवरूद्ध होने से यहां पहुंचे ढाई सौ से अधिक तीर्थ यात्री और पर्यटक तथा उनके वाहन फंस गये है। यही नहीं एक दर्जन से अधिक गांवों की लाइफ लाइन कही जाने वाले इस मार्ग के अवरूद्ध होने से ग्रामीणों का संपर्क भी मुख्यमार्ग से कट गया है। जिसमें पंच केदार के कल्पेश्वर, पंच बद्री के ध्यान बद्री, डुमक, कलगोठ, किमाणा, पल्ला, जखोला,ल्यारी, थैणा, पंचधारा, सलना, तल्ला वडगिण्डा, गीरा, बांसा, भरकी, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी आदि गांव शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़क ठीक करने के लिए शीघ्र उपाय नहीं किया गया तो यहां पर आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी प्रभाव पड़ सकता है इस इलाके में आठ पोलिंग बूथ यहां है अधिकांश पोलिंग पार्टियां यहां से आवाजाही  करते है। ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इसकी सूचना आपदा प्रबंधन और तहसील जोशीमठ को भी दे दी गई है। इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी चमोली नंदकिशोर जोशी का कहना है कि यह मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के अधीन आता है। उन्हें इसकी सूचना भेजी जा रही है। जल्द ही मोटर मार्ग सुचारू कर दिया जाएगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!