खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुण चैधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का समारोह पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी शासकीय राजकीय कार्यालयों में प्रातः साढे नौ बजे ध्वजारोहण तथा शहीद स्मारकों पर 10 बजे माल्यापर्ण किया जाएगा, वही मुख्य अतिथि पुलिस मैदान गोपेश्वर में प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 25 और 26 जनवरी को सायं छह से रात्रि नौ बजे तक सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को कम वोल्टेज वाले एलईडी बल्वों से प्रकाशमान किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को खेल विभाग के माध्यम से क्रास कन्ट्री दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में 25 जनवरी को तथा नगर पालिका को पूरे नगर क्षेत्र के वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, दीपक सैनी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!