खबर को सुनें
हरिद्वार। हरिद्वार में मॉल में भीषण आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां एक मॉल में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग मॉल की पहली मंजिल पर लगी थी। उस मंजिल में रेस्टोरेंट है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। सिडकुल के पेंटागन मॉल के पहली मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि तीन फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग देखते ही देखते काफी विक्राल हो गई, जिससे आसपास भी अफरा-तफरी मच गई। सिडकुल फायर स्टेशन अधिकारी हरिश्चंद्र मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। रेस्टोरेंट में हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
आज सुबह 6 बजे पेंटागन मॉल में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी। जिसके बाद मॉल में ओर उस रास्ते से गुजरने वाले लोगो मे हाबड़ा तबड्डी मच गई। वहां के स्टाफ द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। मोके पर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। वही इस मामले में सी एफ ओ नरेंद्र कुमार कुंवर ने बताया कि पेंटागन मॉल के एक रेस्टुरेंट में आग लगने की सूचना 6:30 बजे प्राप्त हुई। तुरंत दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मोके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया, आग लगने का कारण अभी पता नही लग सका जांच की जा रही है। ओर कोई नुकसान जनहानि नही हुई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *