खबर को सुनें

देवाल (चमोली)।  युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक खंड स्तरीय युवा महोत्सव में आयोजित महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंगल दल मोपाटा प्रथम स्थान पर रही।

देवाल में बुधवार को आयोजित युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंगल दल मोपाटा प्रथम, हाटकल्याणी द्वितीय, हरमल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि पूरे ब्लाक में 430 महिला समूह का गठन हो गया है। महिलाओं की समाज आगे बढ़ाने में अहम भूमिका है। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा निखर कर आती है। शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने  भी अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  हरमल, मोपाटा, हाटकल्याणी के महिला मंगल दलों ने भजन, गढ़वाली, कुमाऊनी गीतों पर नृत्य कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर बीडीओ भगवत सिंह राणा, एसडीओ राकेश नाथ गोस्वामी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य नंदा देवी, प्रधान सुनीता तिवारी, प्रदुमन बिष्ट, यशपाल कठैत, गोपी मेहरा, रणजीत दानू, कलावती, रणजीत सिंह, वर्षा मिश्रा, हेमा कोटेडी, ग्राम विकास अधिकारी प्रमिला रावत, सत्येश्वरी देवराडी, कला परिहार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!