खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास घेराव की रणनीति तय की गई है। संयुक्त मोर्चा की ओर से मंगलवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।

मोर्चा के जिला संरक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह रावत और जिला महासचिव सतीश कुमार ने कहा की जनपद चमोली से आगामी 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही सभी विभागों एवं कार्यालयों मे जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष जेएस फरस्वाण ने कहा कि जनपद चमोली से अधिक से अधिक सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री आवास घेराव में प्रतिभाग किया जायेगा। साथ ही सभी शिक्षक, कर्मचारियों से आह्वान किया गया है इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करें। ज्ञापन देने वालों में धीरेन्द्र गुसांई, शशिकला, राजीव पलेठा, शिवानी काला, संतोष रावत, देवेन्द्र गौड, संदीप गुसांई, जैसमिन आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!