खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सड़कों को जल्द गढ्डा मुक्त कर उसकी रिपोर्ट फोटो समेत उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

मानसून की समाप्ति के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य लोनिवि, पीएमजीएसवाई,एनएचआईडीसीएल समेत सभी रेखीय विभागों की ओर से किए जा रहे हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। डीएम गौरव कुमार ने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क गड्ढा मुक्त करने के कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलास्तरीय अधिकारियों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाकर सड़को नियमित निगरानी करवाने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारो को भी अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटो समेत उपलब्ध कराने को कहा।

 जिलाधिकारी ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में आणिमठ के पास हो रहें भूधंसाव में फिलिंग कर बीआरओ को सड़क सुचारु रखने को कहा, जिससे चारधाम यात्रा में अनावश्यक सड़क जाम से तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने  नंदानगर घाट, थराली और पोखरी क कार्यदायी संस्थाओं को मशीनरी और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। डीएम ने आपदा से वासआउट हुई सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को भी कहा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम आरके पाण्डेय, एसडीएम सोहन सिंह रांगण, ईई प्रमोद गंगाड़ी, ओंकार पांडे, प्रदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!