खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 अगस्त को जनपद चमोली के जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर, बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी तथा गैरसैंण में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज/सचिव सिमरन जीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के मामले. एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, कुटुम्ब न्यायालयों के मामलें, श्रम,  भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील और राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन भत्तों, वन, वाहन चालान, आपदा प्रतिकर और अन्य मामलों का निस्तारण किया जायेगा। साथ ही सभी न्यायालयों से अनुरोध किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लम्बित वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने का कष्ट करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!