देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला कोषागार की ओर से पेंशनरों को विभागीय योजनाओं को सुविधा की जानकारी के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जयंती वर्ष को लेकर जिला कोषागार की ओर से उपकोषागार चमोली में जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सहायक कोषागार अधिकारी सुरेंद्र सिंह वर्मा व मोहम्मद असलम ने पेशनर्स को विभागीय कार्यों और सुविधाओं की जानकारी दी।

सहायक कोषागार अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने पेंशनर्स को डीएलसी ऐप के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने घर बैठे जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, डोर स्टेप पर जीवित प्रमाण पत्र भरने, पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया, चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जानकारी, साइबर धोखाधड़ी से बचाव आदि की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक लेखाकार, सोनाली, रेणु, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!