खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल के सवाड, थराली के सुनाऊ मल्ला, नारायणबगड के बैनोली, गैरसेंण के लखेडी, कर्णप्रयाग के मजखोला, पोखरी के मसोली, नन्दानगर के सरपाणी तथा जोशीमठ के लांमबगड में संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी।

शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं के छूटे हुए लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैम्प लगाकर 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गयी।

इस दौरान शिविर में पांच आयुष्मान कार्ड बनाए गए और पीएम किसान सम्मान के छह, पीएम आवास के 18 तथा उज्ज्वला के चार फार्म भरे गए। आगामी 10 दिसम्बर को थराली के तलवाडी स्टेट और सेरा विजयपुर, नारायणबगड के गडसीरा और भगोती, पोखरी के उत्तरों,  गिरसा, कर्णप्रयाग के झिरकोटी, कांडा, भटोली लगा गैरोली, नन्दानगर के फाली, बिजार, गैरसेंण के सुमेरपुर, भलसों, आगर तथा दशोली के खेनुरी, गोलिम में संकल्प यात्रा के तहत बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!