खबर को सुनें

गौचर(चमोली)। घरेलु और कमर्शियल गैस के दामों में हुई भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोचर में सिलेंडर सर पर रखकर प्रदर्शन किया तथा केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर बढे हुए दामों को वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गैस के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर लोगों की होली के रंग को भी फीका कर दिया है। लगातार बढ़ती मंहगाई से लोगों के घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है और सरकार अपने आप ही अपनी वाहवाही कर रही है। जनता की सरकार को कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि बढ़े हुए दाम वापस ले अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करेंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, विजय प्रसाद डिमरी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, जगदीश कनवासी, राकेश शैली, हरीश नयाल, भजनी बिष्ट, मंजू खत्री, अनीता चैहान, रजनी लिंगवाल, लीला रावत, राजेश्वरी देवी, महांबीर नेगी, मनोज नेगी, अर्जुन नेगी, सुरेन्द्र शाह, एमएल राज, मदन लाल टमटा, जीत सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, गजपाल सिंह नेगी, बिक्रम बिष्ट, महादेव मिंगवाल, रघुबीर सिह बिष्ट, यशपाल सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, बच्ची लाल, महेश चन्द्र, पंकज नेगी, अनिल शाह, सन्तोष कोहली आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!