खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नीती घाटी के भोटिया जनजाति समुदाय के लोगों पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्रद टिप्पणी करने और एफआईआर के बाद भी शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित की गिरफ्तार न किये जाने से आक्रोशित जनजाति समुदाय के लोग चार मार्च को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन करेंगे।

भोटिया समुदाय के सुप्या सिंह राणा ने बताया कि 18 फरवरी को उनके समुदाय की ओर से गोपेश्वर थाने में भोटिया जनजाति को लेकर सोशल मीडिया पर शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित की ओर से अभ्रद टिप्पणी किये जाने पर एफआईआर दर्ज की थी लेकिन एक लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अभी  तक आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिससे उनके समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है और इसी को लेकर चार मार्च शनिवार को जिला मुख्यालय पर वृहद प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की है कि वे समाज में घृणित मानसिकता फैलाने वाले शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग के  इस प्रदर्शन में भागीदारी कर सहयोग करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!