खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पाडुलीगांव में पुश्ता टूटने से आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते प्रभावित परिवार को पालिका के मिलन केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है।

कांग्रेस नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर पालिका गोपेश्वर के पाडुलीगांव में रघुवीर सिंह बिष्ट की मकान के आंगन का पुश्ता टूटने से राकेश बिष्ट के नवनिर्मित भवन की निर्माणाधीन दीवार ढह गई। इसके चलते अब दोनों आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित राकेश बिष्ट के परिवार को नगर पालिका के सामूहिक मिलन केंन्द्र पाडुली में शिप्ट करा दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

तहसील प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों को तिरपाल वितरित किए। तिरपालों के जरिए प्रभावित क्षेत्र को ढक दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!