खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र चमोली की ओर से शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर गोपेश्वर में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय गोपेश्वर डा. गुमान सिंह राणा और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली उमा रावत ने संयुक्त रूप् से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में सीएमएस डा. राणा ने कहा कि दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय समस्याओं के निराकरण करने और समाज में दिव्यांगजनों को समानता की नजर से देखने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्वाथ्य विभाग की ओर से दिव्यांगजनों की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमा रावत कहा कि ने दिव्यांगजनों को स्वयं में विश्वास रखते हुए विकलांगता को अपनी कमजोरी न बनने देने की बात कही साथ ही उन्होंने दिव्यांगों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के नोडल अधिकारी और शार्प विकलांग समिति थराली के अध्यक्ष बृज मोहन सिंह नेगी ने पुनर्वास केन्द्र और समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों के हितार्थ संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए दिव्यांगजनों की यूडीआईडी बनान,े दिव्यांग पेंसन आदि समस्याओं का निराकरण दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से करने की बात कही, साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद चमोली में 68 प्रतिशत दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाये जा चुके है। कार्ड बनाने में जनपद का पूरे प्रदेश में नैनीताल के बाद द्वितीय स्थान है।

कार्यक्रम में स्वरोजगार कर रहे दिव्यांग सुलोचना देवी को व्हील चैयर और धीर सिंह झिंक्वाण को बैशाखी वितरित एवं शॉल औढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी जितेन्द्र सिंह, धीर सिंह झिंक्वाण, अवतार सिंह, विजया देवी, हीरा लाल, रामी देवी, कुन्दन लाल, विजेन्द्र लाल, विष्णु लाल, अनीता देवी, दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के काउंसलर अरविन्द बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!