खबर को सुनें

नंदप्रयाग  (चमोली)। चमोली जिले नंदप्रयाग-देवखाल मोटर मार्ग पर सोनला के डांग गदेरे के समीप शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खायी में जा गिरी। जिससे वाहन चालक की घटना स्थल ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार नंदप्रयाग से देवखाल की ओर जा रही कार नंदप्रयाग से आगे सोनला के पास डांग गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार चालक सोनला निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र पुत्र किशन लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिले पर नंदप्रयाग चैकी से पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेशक्यू चलाकर वाहन चालक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!