खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की चमोली शाखा की ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस पर महाविद्यालय गोपेश्वर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

हर वर्ष 8 मई को हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट और दशोली की प्रमुख विनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चमोली जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 लोगों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इसमें रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ. राकेश गैरोला एवं डॉ. डीएस नेगी शामिल रहे। डॉ. डीएस नेगी ने 22 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. ममता, आपदा एवं आपातकालीन सहायता कार्यों के लिए अनुप पुरोहित अंकोला, स्वास्थ्य सेवाओं में डॉ. राजीव शर्मा एवं डॉ. दीपक नेगी, पर्यावरण संरक्षण में धन सिंह घरिया तथा स्वच्छता के क्षेत्र में डॉ. दीपक कुमार शामिल है। इसके अलावा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सेवा और समर्पण भाव से कार्य करने वाले एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा भारतीय रेड क्रॉस शाखा के 80 जनपद स्तरीय वॉलिंटियर्स को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण, समीर बहुगुणा, उषा रावत, रेड क्रॉस के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चरण सिंह नेगी, राज्य समिति सदस्य भगत बिष्ट एवं सचिव सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *