दूसरी से साथ मारपीट और दहेज की मांग को लेकर चल रहा था विवाद
उधमसिंहनगर। उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एक शादी में उस समय हंगामा हो गया जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर जूते, चप्पलों, लात, घंूसों की बरसात होने लगी। दूल्हे की हजामत करने वाला कोई नही बल्कि दूल्हे की दूसरी पत्नी थी। दूल्हा तीसरी शादी करने चला था।
दरअसल मामला नगर के कंबोज धर्मशाला में गदरपुर निवासी एक युवती का विवाह बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा था, वहीं नाचते गाते बारात भी गेट पर पहुंची जहां युवक की पहली पत्नी ने पुलिस की मदद से रिबन कटने से पहले ही चलती शादी को रुकवा दिया। हुआ यूं कि ग्राम फतापुर तहसील कांठ जिला मुरादाबाद निवासी मदन उर्फ बंटी धूमधाम से अपनी शादी करने नगर के कंबोज धर्मशाला पहुंचा जहां मदन उर्फ बंटी की पहली पत्नी कीर्ति सैनी ने मौके पर पहुंचकर जहां एक तरफ हो रही शादी को रुकवाया वही चप्पलों से दूल्हे की कुटाई भी कर दी। यह देख पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर दूल्हे को हिरासत में लेकर पुलिस थाना ले गए।
इस मौके पर दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव में हुई थी। उनकी शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। यह आए दिन मारपीट गाली गलौज करता था। दहेज की मांग करता था जिस पर उनका विवाद चल रहा था। और फिर से दूल्हा बनकर गदरपुर क्षेत्र में आया है। यहां पर एक और शादी रचा रहा था गदरपुर पुलिस को सूचना गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह शादी रुकवा दी है।

